HISTORY QUESTIONS AND ANSWERS

सिंधु घाटी सभ्यता | प्राचीन भारत का इतिहास 

● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है—
हेरोडोटस
● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई
लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल
को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल
● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन
क्या कहलाता है— इतिहास
● आग का अविष्कार किस युग में हुआ—
पुरापाषण युग में
● पुरापाषण युग में मानव
की जीविका का मुख्य आधार क्या था—
शिकार करना
● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ—
नवपाषण युग में
● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-
सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता
● सिंधु की सभ्यता का काल
क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के
अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा
● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य
व्यवसाय क्या था— व्यापार
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग
की सभ्यता थी— कांस्य युग
● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे
— ईंटों से
● हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे
थे— कपास
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम
किसने की— दयाराम साहनी
● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-
सा था— लोथल (गुजरात)
● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’
किस प्रदेश में है— राजस्थान में
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई
थी— 1921 ई.
● हड़प्पा के लोगों की सामाजिक
पद्धति कैसी थी— उचित समतावादी
● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल
को कहा गया है— मोहनजोदड़ो
● हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने
का साक्ष्य कहाँ मिला— कालीबंगा
● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस
स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा
● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर
कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में
● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस
देवता का चित्र अंकित था— आघशिव
● मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से
जाना जाता है— मृतकों का टीला
● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त
मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक
हुआ— बैल
● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में
स्थित है— लोथल
● भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर
कौन-सा था— हड़प्पा
● भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य
कहाँ मिले— हड़प्पा की संस्कृति में
● मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर
● हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़
किस नदी पर स्थित था— सतलज नदी
● हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन
का पता किस स्थान से चलता है—
धोलावीरा से
● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर
किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग
● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी—
आद्य-ऐतिहासिक युग में
● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन
दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं—
दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी
● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-
सी थी— जौ एवं गेहूँ
● हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है
— सौराष्ट्र में
● हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने
कराई— सर जॉन मार्शल
● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस
देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति
● हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे
बनी थी— सेलखड़ी से
● किस स्थान से नृत्य
मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई
— मोहनजोदड़ो से
● मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है—
सिंध, पाकिस्तान
● हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु
का प्रयोग किया— ताँबे का
● स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के
स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में
हुई— गुजरात
● हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित
नहीं थे— लोह से
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग
की सभ्यता थी— ताम्रयुग
● हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस
राज्य में है— राजस्थान में
● हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे
— शतरंज
● हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’
कहा जाता था— मोहनजोदड़ो को
● मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है—
मृतकों का टीला
● हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास
के लिए किस पद्धति को अपनाते थे— ग्रीड
पद्धति

Post a Comment

0 Comments